विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन की जान

By Edited By:
Published: Mon, 21 Sep 2015 09:03 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से हालात गंभीर बने हुए हैं। बीते चौ

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर:

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से हालात गंभीर बने हुए हैं। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 132 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमे सिद्धार्थनगर के पंद्रह साल के सूरज तथा बिहार के पांच साल के आदित्य व दस साल के ताहिर अली शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार तथा कुशीनगर, देवरिया, बस्ती व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 1050 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 217 की मौत हुई है।