विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से चार और मौतें

By Edited By:
Published: Sat, 19 Sep 2015 06:31 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे मे

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 125 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें गोरखपुर की पंद्रह वर्षीय नेहा, पैंतीस साल के पंचम व तीन वर्ष के सूरज तथा गाजीपुर की डेढ़ साल की शशि शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, देवरिया व बिहार के दो-दो तथा कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैें। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1014 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 211 की मौत हुई है।