यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से 24 घंटे में चार मौतें, 18 नए रोगी भर्ती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गोरखपुर मेडिकल कालेज में 24 घंटे के दौरान इंसेफ्लाइटिस से तीन बच्चों सम

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
गोरखपुर मेडिकल कालेज में 24 घंटे के दौरान इंसेफ्लाइटिस से तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 18 नए रोगी भर्ती कराए गए हैं। वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 134 हो गई है।
मृतकों के नाम बेचनी-65, बड़हलगंज गोरखपुर। अमन-2, बसंतपुर खुर्द महराजगंज। अर्जुन-7 तुर्कपट्टी-कुशीनगर और आदिल खान-11, शास्त्रीनगर सिद्धार्थनगर है। भर्ती होने वालों में गोरखपुर से 4, महराजगंज, गाजीपुर और सिद्धार्थनगर से 1-1, कुशीनगर से 3 और बिहार से 8 मरीज हैं। जनवरी से अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 1000 मरीज भर्ती हुए, इनमें से 207 की मौत हो चुकी है।
