विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें

By Edited By:
Published: Wed, 16 Sep 2015 08:12 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 20 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। मेडिकल कालेज के विभिन्न वार्डो में भर्ती 140 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के पंद्रह साल के विशाल तथा कुशीनगर के आठ साल के गुलफाम, पांच साल के अक्षय, साढ़े तीन साल की राबिया व चौदह वर्षीय रूबी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के नौ, कुशीनगर के चार, संतकबीरनगर के दो तथा बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 973 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 198 की मौत हुई है।