विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से चार और मौतें

By Edited By:
Published: Wed, 09 Sep 2015 08:13 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते 24 घं

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 20 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 126 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर के आठ साल के अशोक व तेरह साल की प्रीति, देवरिया की चार साल की संगीता तथा सिद्धार्थनगर चार वर्षीय सुगल शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, महराजगंज के पांच, कुशीनगर के तीन तथा संतकबीरनगर, बिहार व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं।