विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से दो और मौतें

By Edited By:
Published: Tue, 08 Sep 2015 08:05 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चौदह लोग भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 118 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के दो साल के राज व कुशीनगर के चौदह साल के अख्तर अली शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, महराजगंज, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के दो-दो तथा बस्ती, संतकबीरनगर व बलरामपुर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक 808 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमे से 157 की मौत हुई है।