यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जाने
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दो दि

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 42 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 123 लोगों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की 11 वर्षीय आंचल, कुशीनगर के आठ साल के गोल्डी व महराजगंज की एक साल की सलोनी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के 15, देवरिया के तीन, महराजगंज के छह, संतकबीरनगर के तीन, कुशीनगर के आठ, बस्ती के एक बिहार के चार व सिद्धार्थनगर के दो मरीज शामिल हैं। इस साल एक जनवरी से लेकर अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 794 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 155 की मौत हुई है।
