विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरीजों के लिए सिरदर्द बना एसी

By Edited By:
Published: Sun, 30 Aug 2015 12:56 AM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में सौ बेड के अत्याधुनिक वार्ड व एपेडमिक वार्ड संख्या

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में सौ बेड के अत्याधुनिक वार्ड व एपेडमिक वार्ड संख्या बारह में लगा सेंट्रल एसी मरीजों को आराम देने की बजाए उनके लिए सिरदर्द बना हुआ है। गड़बड़ी के चलते वार्ड के कई केबिन में सेंट्रल एसी काम नहीं कर रहा है, वहीं अनेक स्थानों पर पानी के रिसाव से मरीज मुसीबत में हैं।

सेंट्रल एसी के चलते वार्ड चारों तरफ से बंद हैं। ऐसे में एसी खराब होने के कारण गर्मी व उमस के चलते वहां भर्ती मरीजों के साथ डाक्टर भी परेशान हो जा रहे हैं। तेज बुखार से तपते मरीजों की स्थिति बिगड़ने का भी खतरा बढ़ जाता है।

इस बारे में बाल रोग विभाग की तरफ से कालेज प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई। पिछले दिनों में एक नहीं दर्जनों पत्र लिखे गए, जिसमें साफ गया है कि सौ बेड के इंसेफ्लाइटिस वार्ड का सेंट्रल एसी बार-बार खराब हो जा रहा है, कई जगहों पर पानी का रिसाव हो रहा है। सौ बेड के ऊपर बने नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष के बारे में भी बताया गया है, यहां गंभीर बच्चे भर्ती हैं, जहां उचित तापमान जरूरी है।

एपेडमिक वार्ड संख्या बारह के बारे में कहा गया है कि यहां का सेंट्रल एसी भी सही काम नहीं कर रहा है। वोल्टेज लो होने के चलते एसी सभी केबिन में नहीं चलता। पानी रिसने से मरीजों को तो परेशानी हो ही रही है, कई जगहों पर सीलिंग भींग कर गिर गया है। बाल रोग की विभागाध्यक्ष ने प्राचार्य से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।