विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Tue, 06 Jan 2015 06:56 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दो नए मरीज भर्ती किए गए जबकि बीते साल से भर्ती चल रहे दो अन्य मरीजों की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 23 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से सात इस साल भर्ती हुए हैं जबकि सत्रह बीते साल के हैं।

जिन दो लोगों की मौत हुई हैं उनमें संतकबीरनगर के उन्नीस साल के सद्दाम व बस्ती की ग्यारह वर्षीय मधु शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से ग्यारह मरीज भर्ती किए गए हैं जबकि तीन की मौत हुई है। मरने वालों में एक इस साल भर्ती हुआ जबकि दो पिछले साल से भर्ती थे।