यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से दो मासूमों की मौत
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पिछले 24 घंटे के दौरान यहां मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से दो मासूमो

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पिछले 24 घंटे के दौरान यहां मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से दो मासूमों की मौत हो गई। इनके नाम हैं शगुन और अंकिता। दोनों की उम्र तीन साल है। ये गोरखपुर और मऊ की रहने वाली थीं। इस दौरान गोरखपुर से एक मरीज भी भर्ती हुआ। कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में अब भी 25 मरीज भर्ती हैं।
इस साल अब यहां मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित होकर कुल 2202 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 615 की मौत हो गई।
