यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली एक की जान
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में संतकबीरनगर के एक मरीज को भर्ती किया गया जबकि गोरखपुर की तेरह वर्षीय शाहिमा की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 49 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 2191 मरीज भर्ती किए गए जबकि 605 की मौत हो गई।
