विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 18 Dec 2014 06:23 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीन नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 57 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की छह वर्षीय सरिता व सिद्धार्थनगर के एक साल के सागर शामिल हैं। भर्ती होने वालों में देवरिया, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2189 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 603 की मौत हुई है।