विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Tue, 16 Dec 2014 06:18 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दो नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 65 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की दस वर्षीय पायल व दो साल के विजय तथा बस्ती की नौ वर्षीय सौम्या शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। बीते एक जनवरी से मेडिकल कालेज में 2180 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 601 की मौत हुई है।