यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जान
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिन में

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में दो नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 72 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की बारह वर्षीय संजना, एक वर्षीय काव्या व कुशीनगर के सात साल के राजा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में देवरिया व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2178 मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए हैं जिनमें से 72 की मौत हुई है।
