यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 83 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर की साढ़े तीन वर्षीय गरिमा व पांच साल के अफजल शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर के चार, संतकबीरनगर के दो तथा गोरखपुर व बस्ती के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 2170 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 594 की मौत हुई है।
