यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली एक की जान
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में छह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि बिहार के दस वर्षीय टीपू की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 92 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के दो-दो तथा कुशीनगर व बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2162 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 589 की मौत हुई है।
