यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस के पांच मरीज भर्ती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती का सिलसिला जारी है। बीते च

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए। नेहरू अस्पताल में भर्ती 95 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर व देवरिया के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2156 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 588 की मौत हुई है।
