यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली एक की जान
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि कुशीनगर के चार साल के अबू सद्दाम की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दो तथा संतकबीरनगर, देवरिया व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2148 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 588 की मौत हुई है।
