यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक मासूम की मौत तीन भर्ती
गोरखपुर: गुरुवार को यहां बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से एक मासूम (हर्षित 4 वर्ष गोरखपुर) की

गोरखपुर: गुरुवार को यहां बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से एक मासूम (हर्षित 4 वर्ष गोरखपुर) की मौत हो गई। इसके अलावा गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया के एक-एक मरीज भर्ती हुए। इनको लेकर अब भी कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 121 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में भर्ती 2111 मरीजों में से 580 की मौत हो चुकी है।
