विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से दो और मौतें

By Edited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 10:25 PM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल क

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 128 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें महराजगंज की दस वर्षीय आशा व कुशीनगर के पचीस साल के मकबूल शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दो तथा कुशीनगर, महराजगंज व मऊ के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2108 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 579 की मौत हुई है।