यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जान
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 138 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर के सात साल के सचिन, संतकबीरनगर के पैंतालीस वर्षीय ओम प्रकाश तथा बिहार के डेढ़ वर्षीय पतासी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, देवरिया के दो तथा महराजगंज, संतकबीरनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 2049 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 567 की मौत हो चुकी है।
