विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें

By Edited By:
Published: Wed, 19 Nov 2014 08:39 PM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में अठारह नए मरीज भर्ती किए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 151 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की पंद्रह वर्षीय सुलेखा व चार वर्षीय प्रिया, देवरिया के सात साल के बालेन्दर तथा कुशीनगर की दो वर्षीय सुग्गी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, देवरिया के चार, कुशीनगर, संतकबीरनगर व बिहार के दो-दो तथा महराजगंज व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 2039 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 564 की मौत हुई है।