विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें

By Edited By:
Published: Mon, 17 Nov 2014 06:31 PM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन मे

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेईस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 151 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की तीन वर्षीय शिवानी, कुशीनगर के पांच साल के अलीहक व तेरह साल के आदित्य, देवरिया की आठ वर्षीय एकता तथा बिहार के बारह वर्षीय गुड्डू शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर के सात, सिद्धार्थनगर व देवरिया के तीन-तीन तथा संतकबीरनगर, मऊ, महराजगंज, बस्ती व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2013 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 556 की मौत हुई है।