विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली छह और जानें

By Edited By:
Published: Sat, 15 Nov 2014 10:09 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 144 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की साढ़े छह वर्षीय लाली, बारह साल के शाहिल, देवरिया की तीस वर्षीय कृष्णावती, कुशीनगर के चौदह साल के पुरुषोत्तम व दो साल के युवराज तथा बिहार के आठ साल के इरफान शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन तथा सिद्धार्थनगर व कुशीनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तब बीआरडी मेडिकल कालेज में 1990 मरीज भर्ती हुए हैं तथा 551 की मौत हो चुकी है।