यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पहले से भर्ती पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 162 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की ढाई वर्षीय खुशी व चालीस वर्षीय फूला देवी, देवरिया के तीन साल के अंशिक, कुशीनगर के दो साल के अंकुर व बिहार के पंद्रह वर्षीय भीमराम शामिल हैं।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दो तथा देवरिया, बस्ती व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल में 1975 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 545 की मौत हुई है।
