यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली एक की जान
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि गोरखपुर के चार वर्षीय शालू की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 188 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वाले दस लोगों में गोरखपुर व महराजगंज के दो-दो, देवरिया के चार तथा बिहार व कुशीनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1970 मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए हैं जिनमें से 540 की मौत हुई है।
