यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 214 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के दस साल के मोहर्रम, कुशीनगर के साढ़े सात साल के सुनील, बस्ती की चार वर्षीय शर्मिला व बिहार के बीस साल के राजकुमार शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, देवरिया के पांच तथा कुशीनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 1960 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं जिनमें से 539 की मौत हो चुकी है।
