विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन की जान

By Edited By:
Published: Mon, 10 Nov 2014 09:25 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 27 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 233 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की चार वर्षीय आराधना, देवरिया के पचीस साल के गब्बर व संतकबीरनगर की चार वर्षीय खुशी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के छह-छह, देवरिया के पांच, महराजगंज के चार, सिद्धार्थनगर के तीन तथा संतकबीरनगर, गाजीपुर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1949 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 535 की मौत हो चुकी है।