विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जान

By Edited By:
Published: Sat, 08 Nov 2014 05:49 PM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 217 मरीजों का इलाज चल रही है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें महराजगंज की पांच वर्षीय शिखा व कुशीनगर के छह साल के अंकुर शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर के चार, महराजगंज के तीन व गोरखपुर के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1922 मरीज इलाज के आ चुके हैं जिनमें से 532 की मौत हुई है।