विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने दो दिन में ली नौ की जान

By Edited By:
Published: Wed, 05 Nov 2014 07:27 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी ह

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि नौ अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 232 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन नौ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की एक साल की नेहा, ढाई साल की अन्य बच्ची नेहा, देवरिया के सत्रह साल के हरिओम व पांच साल की शिल्पा, कुशीनगर के पांच साल के प्रिंस, साढ़े तीन वर्षीय शालिनी व छह वर्षीय प्रिया, संतकबीरनगर की सोलह साल की पूनम तथा बिहार की तीन वर्षीय काजल शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के ग्यारह, कुशीनगर के छह, देवरिया के पांच, महराजगंज व बिहार के तीन-तीन तथा संतकबीरनगर के दो मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से मेडिकल कालेज में 1894 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 522 की मौत हुई है।