विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं पहुंची अमेरिकी टीम, आज से होगा दौरा

By Edited By:
Published: Tue, 04 Nov 2014 02:10 AM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में बीते साढ़े तीन दशक से तबाही मचा रहे इंसेफ्लाइटिस की वजह

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में बीते साढ़े तीन दशक से तबाही मचा रहे इंसेफ्लाइटिस की वजह तलाशने के लिए आने वाली अमेरिकी विशेषज्ञों की टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को गोरखपुर नहीं पहुंची। अब यह टीम मंगलवार को आएगी।

टीम का कार्यक्रम सोमवार को तय था पर सीडीसी (सेंटर फार डिजीज कंट्रोल) अटलांटा अमेरिका के दो विशेषज्ञ डा. जेम्स ओर्बस्टे व डा. जेम्स सेजवार किसी वजह से नई दिल्ली नहीं पहुंच पाए। इसी से यह कार्यक्रम एक दिन टाल दिया गया। नये कार्यक्रम के मुताबिक टीम मंगलवार को अपराह्न गोरखपुर पहुंचेगी। टीम के सदस्य बीआरडी मेडिकल कालेज में प्राचार्य डा. केपी कुशवाहा के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद नेशनल इंस्टीच्यूट आफ वायरोलॉजी की व्यवस्था देखने के साथ बैठक करेंगे।

टीम में होंगे यह विशेषज्ञ

डा. स्टीव ओर्बस्टे

डा. जेम्स सेजवार

डा. वी रवि

डा. अमिता जैन

डा. पद्मिनी श्रीकांत

डा. मयंक द्विवेदी