विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Mon, 03 Nov 2014 06:30 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पचीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 231 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर की तीन वर्षीय ज्योति व चार वर्षीय अंतिमा तथा संतकबीरनगर के आठ साल के यशवंत शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, कुशीनगर व महराजगंज के पांच-पांच, देवरिया के तीन, बिहार के दो तथा सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व बस्ती के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1864 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 513 की मौत हुई है।