यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस के वजहों का अध्ययन करेगी अमरीकी टीम
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में लंबे समय से कहर बरपा रहे इंसेफ्लाइटिस के वजहों का अध्ययन क

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में लंबे समय से कहर बरपा रहे इंसेफ्लाइटिस के वजहों का अध्ययन करने के लिए सीडीसी (सेंटर फार डिजीज कंट्रोल) अटलांटा, अमरीका के वैज्ञानिकों की टीम तीन से लेकर 12 नवंबर तक पूर्वाचल का दौरा करेगी। टीम इस दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज व जिला अस्पतालों में भर्ती मरीजों को देखने के साथ वायरोलॉजी सेंटर व अन्य जांच प्रयोगशालाओं में जाकर वहां अध्ययन करेगी। टीम बीमारी प्रभावित गांवों में भी जाएगी।
प्रदेश के महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इस संबंध में बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य, अपर निदेशक स्वास्थ्य, नेशनल इंस्टीच्यूट आफ वायरोलॉजी के प्रभारी अधिकारी व गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज व सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्साधिकारियों व जिला अस्पतालों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों को इस संबंध में पत्र के जरिए जानकारी दी है। टीम इस दौरान इन्ही स्थानों पर भ्रमण करेगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार टीम तीन से पांच नवंबर तक गोरखपुर में अध्ययन करेगी। छह नवंबर को कुशीनगर जाएगी जहां पर संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं प्रयोगशालाओं में जाकर अध्ययन करेगी।
दस नवंबर को टीम गोरखपुर व कुशीनगर में रहेगी। ग्यारह नवंबर को टीम अपर निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य गोरखपुर मंडल व सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल, बारह नवंबर को महराजगंज जिला अस्पताल व डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस यूनिट में जाकर वहां संबंधित अभिलेखों एवं सर्विलांस से संबंधित गतिविधियों का अध्ययन करेगी।
