यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से 3 लोगों की मौत, 10 नए मरीज भर्ती
गोरखपुर: बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में पिछले चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 3 मासूमों की मौत हो गई।

गोरखपुर: बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में पिछले चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 3 मासूमों की मौत हो गई। साथ ही 10 नए रोगी भर्ती हुए। इनको मिलाकर संबंधित वार्ड में 227 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं।
मृतकों में कुशीनगर के मोनू (6) एवं खुशबू (10) के अलावा बिहार की सीता (3) शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के 4, कुशीनगर व महराजगंज के 2-2 और देवरिया और बिहार के 1-1 मरीज शामिल हैं। इस वर्ष जनवरी से अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में भर्ती 1825 में 506 मासूमों की मौत हो चुकी है।
