विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 30 Oct 2014 06:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जार

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेईस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 228 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के सात साल के अन्न, कुशीनगर के पंद्रह साल के गौरव, चार साल के अनूप व पांच वर्षीय शिवानी तथा बिहार के दो साल के रफीक शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, महराजगंज व संतकबीरनगर के चार-चार, कुशीनगर के छह, सिद्धार्थनगर व बिहार के दो-दो तथा बस्ती के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1796 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 498 की मौत हुई है।