यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने 48 घंटे में ली 10 मासूमों की जान, 22 भर्ती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : मौसम में सर्दी आने के बाद भी इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों का सिलसिल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
मौसम में सर्दी आने के बाद भी इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले 48 घंटे में यहां बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 10 मासूमों की मौत और 22 नए रोगियों का भर्ती होना इसका सबूत है।
मरने वाले बच्चों में राजा, अंजीरा और कान्हा बिहार के हैं। इनकी उम्र क्रमश: 10, 7 और ढाई वर्ष है। इसके अलावा आर्यन और ईशा (2), नीतेश (3) बस्ती, अमन (4) संतकबीर नगर, शोभा (5) देवरिया, नूरी (4) कुशीनगर और ममता (8) सिद्धार्थनगर।
भर्ती होने वाले मरीजों में कुशीनगर के 8, देवरिया के 6, गोरखपुर के 4, बस्ती के 1, बिहार के 2 और संतकबीरनगर का एक मरीज शामिल हैं।
कालेज के संबंधित वार्ड में अब भी 222 रोगियों का इलाज चल रहा है। जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में भर्ती 1760 मरीजों में से 491 की मौत हो चुकी है। अन्य जगहों पर हुई मौतों को जोड़ दें तो यह संख्या इससे कहीं अधिक होगी। यह खुद में रोग की भयावहता का सबूत है।
