विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Wed, 22 Oct 2014 12:21 AM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 207 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की दो वर्षीय अनुष्का व अठारह वर्षीय शहजादी शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1680 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 475 की मौत हुई है।