यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 220 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की छह वर्षीय रागिनी, साढ़े पांच साल के आदित्य, महराजगंज की तीन साल की खुशी, कुशीनगर के चार साल के आसिफ तथा बस्ती के एक साल के रेहान शामिल हैं। भर्ती होने वालों गोरखपुर के बारह, कुशीनगर के आठ, देवरिया के चार, बस्ती व बिहार के तीन-तीन मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1675 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 473 की मौत हो चुकी है।
