यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली आठ की जान
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी ह

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि आठ अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 218 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के दो साल के अनुज, ढाई साल के आदर्श व छह साल के दानिश, कुशीनगर के दो साल के जुनेद, सात साल के बिट्टू, बस्ती की डेढ़ वर्षीय अनामिका तथा बिहार की तीन वर्षीय अर्चना व दो साल के राहुल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के चार-चार तथा संतकबीरनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं।
इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1645 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 468 की मौत हुई है।
