विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 14 Oct 2014 07:51 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में नौ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि कुशीनगर के पांच वर्षीय सत्यम की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 194 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भर्ती होने वालों में कुशीनगर के तीन, महराजगंज के दो व देवरिया के चार मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक 1578 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 453 की मौत हुई है।