यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और की जान
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 211 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के दस साल के प्रिंस व अठारह साल के सत्यम, कुशीनगर के ढाई साल के अर्पित, देवरिया की आठ वर्षीय खुशी तथा महराजगंज के चार साल के कृष शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के दो-दो तथा बिहार के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1551 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 442 की मौत हुई है।
