विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली बारह और जानें

By Edited By:
Published: Tue, 07 Oct 2014 09:20 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 36 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि बारह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 215 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन बारह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीन साल के अभिषेक, देवरिया के पांच साल के अतुल, तीन साल के भोलू, चार वर्षीय अलका, चार साल के हर्ष, सात साल के राजन, कुशीनगर के तीन साल के अंकित, डेढ़ साल के आर्यन, पांच साल के समरीन, छह साल की आंचल तथा बिहार की चौदह साल की तान्या तथा तीन साल के दीपक शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में कुशीनगर के ग्यारह, गोरखपुर व देवरिया के सात-सात, बिहार के छह, महराजगंज के तीन तथा संतकबीरनगर के दो मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1494 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 424 की मौत हुई है।