विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने दो दिन में ली ग्यारह लोगों की जान

By Edited By:
Published: Sat, 04 Oct 2014 06:31 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी ह

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते दो दिन में तेईस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि ग्यारह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 214 लोगों का इलाज चल रहा है।

जिन ग्यारह लोगों की मौत हुई है उनमे गोरखपुर के तीन साल के आर्यन, सत्तावन वर्षीय गायत्री, संतकबीरनगर की बयालीस वर्षीय जमुना, देवरिया की सत्तर वर्षीय पार्वती, सात वर्षीय सलोनी, छह वर्षीय बिंदू, तीन साल के मंजीत, महराजगंज के चार साल के घनश्याम, सिद्धार्थनगर की बारह वर्षीय पूजा तथा कुशीनगर के तेरह माह के आयुष व तीन वर्षीय सीता कुमारी शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में कुशीनगर के सात, देवरिया के पांच, गोरखपुर के तीन, बिहार के चार तथा मऊ, सिद्धार्थनगर, बस्ती व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1458 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 412 की मौत हुई है।