यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सात नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 226 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की साढ़े चार वर्षीय रितिका, देवरिया के एक साल के अनस व तीन वर्षीय नंदिनी शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1435 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 401 की मौत हुई है।
