विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 02 Oct 2014 12:19 PM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सत्ताइस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 231 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की साढ़े तीन वर्षीय संजना व देवरिया के बाइस साल के उपेंद्र शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के नौ, कुशीनगर के सात, सिद्धार्थनगर व देवरिया के तीन-तीन, महराजगंज के दो तथा संतकबीरनगर, बलिया व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 1428 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 398 की मौत हो चुकी है।