यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली सात और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 22 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 217 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के पैंसठ वर्षीय नारायण, कुशीनगर के पांच साल के रामू व चालीस वर्षीया सुरसती, महराजगंज के तीन साल के अमन व आठ वर्षीया आशा, संतकबीरनगर के दो साल के नीरज व देवरिया के दस साल के निलेश शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व देवरिया के पांच-पांच, कुशीनगर के चार, संतकबीरनगर के तीन, बस्ती व महराजगंज के दो-दो तथा बिहार के एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1401 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 396 की मौत हुई है।
