यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने दो दिन में ली आठ जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जार

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में चौबीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि आठ अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 224 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीन साल के आयुष व तीन साल के अंश, कुशीनगर के पांच साल के रामू, महराजगंज के अठारह वर्षीय मुरारी, संतकबीरनगर की अठारह वर्षीया सुनीता, बस्ती की चौदह वर्षीया मनीषा व पांच साल के राजन तथा गाजीपुर के चार साल के दीपांशु शामिल हैं।
भर्ती होने वालों में कुशीनगर के सात, गोरखपुर के छह, महराजगंज के पांच देवरिया के चार तथा संतकबीरनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक गोरखपुर मेडिकल कालेज में 1379 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 389 की मौत हुई है।
