यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत

गोरखपुर :पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में उन्नीस मरीज भर्ती किए गए जबकि सिद्धार्थनगर के दस साल के इब्राहिम की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 221 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, देवरिया के बिहार के दो-दो, कुशीनगर के चार तथा सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर व नेपाल के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 1355 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 381 की मौत हुई है।
