विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से 6 मरे, 23 नए रोगी भर्ती

By Edited By:
Published: Sat, 27 Sep 2014 09:42 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से छह लोगों की मौत हो गई। 23 नए रोगियों के भर्ती होने से वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़कर 209 हो गई। जनवरी से लेकर अब तक अकेले मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित होकर भर्ती होने वाले 1336 रोगियों में से 380 की मौत हो चुकी है।

24 घंटे के दौरान भर्ती मरीजों में से कुशीनगर व महराजगंज के 3-3, देवरिया व सिद्धार्थ नगर के 4-4, गोरखपुर के 6, बिहार के 2 और संतकबीर नगर का एक मरीज शामिल हैं।

मृतकों में उत्सव (4), अलका (2),सार्थक (2.6) गोरखपुर, सिद्धार्थनगर की निशा (18),बिहार के जगन्नाथ (60) व अमरजीत (12) शामिल हैं।

होम्योपैथिक दवाओं का वितरण 30 को

डुमरी निवास स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में 30 सितंबर को इंसेफ्लाइटिस की रोकथाम के लिए निश्शुल्क दवाएं बांटी जाएंगी। यह जानकारी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा.निर्मल प्रसाद ने दी है।