यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और लोगों की जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेईस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 212 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की चार वर्षीय चांदनी, बस्ती के तीन साल के सादिक व बिहार की पांच वर्षीय सृष्टि कुमारी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, देवरिया व महराजगंज के तीन-तीन, कुशीनगर के चार, बस्ती व बिहार के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर व आजमगढ़ के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 1313 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 374 की मौत हुई है।
